विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।
ध्रुव जुरेल ने अपने एक्स अकाउंट पर योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आशीर्वाद, स्नेह और शुभकामनाओं के साथ एक खास मुलाकात, योगी आदित्यनाथ के साथ। राधे राधे।"