महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स: भारतीय टीम ने जीता खिताब, बांग्लादेश को 46 रन से हराया (Image Source: IANS)
भारतीय महिला टीम ने एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीत लिया है। टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड, बैंकॉक में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए 135 का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश की टीम 88 रन पर सिमट गई और 46 रन से खिताबी मुकाबला हार गई।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 44 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। वृंदा दिनेश 19, नंदीनी कश्यप और अनुष्का शर्मा 8-8, और मिनू मणी 0 पर आउट हो गईं।
4 विकेट गंवाकर संकट में फंसी भारतीय टीम को तेजल हसबनीस और कप्तान राधा यादव ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की।