Asia Cup: विमेंस एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रनों से हराते हुए खिताब को अपने नाम किया। टीम की इस जीत में श्री चरणी ने गेंद से अहम भूमिका निभाई और खिताबी मुकाबले में उन्होंने 4 विकेट चटकाए।
श्री चरणी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन खर्च करते हुए श्रीलंका की चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। चरणी ने अपने इस स्पेल के दौरान पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया। वह अब भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। साल 2026 में चरणी अभी तक कुल 39 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। पूनम ने 2018 में कुल 35 विकेट चटकाए थे। इस लिस्ट में दीप्ति शर्मा 30 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।