कप्तान अटापट्टू के बाद हर्षिता-हंसिमा की शानदार बल्लेबाजी, बांग्लादेश के खिलाफ 1-1 से बराबरी पर श्री (Image Source: IANS)
श्रीलंका ने मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ बुधावर को शहीद कमरुज्जमां स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 25 अप्रैल को इसी मैदान पर खेला जाना है।
बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन टीम 45.5 ओवरों में महज 165 रन पर सिमट गई। टीम ने 4 के स्कोर पर जुऐरिया फिरदौस (2) और शर्मिन अख्तर (0) के विकेट खो दिए थे।
यहां से कप्तान निगार सुल्तान ने सरमिन सुल्ताना के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 गेंदों में 45 रन की साझेदारी करते हुए टीम को परेशानी से निकालने की कोशिश की। सरमिन सुल्ताना 39 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।