महिला विश्व कप: लौरा वोल्वार्ड्ट से भारत को रहना होगा सावधान, खतरनाक हैं दक्षिण अफ्रीकी कप्तान के आं (Image Source: IANS)
महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम, नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से भिडे़गी। इस मैच में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट से सतर्क रहना होगा।
भारत के खिलाफ लौरा वोल्वार्ड्ट का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। वह भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज भी हैं। वोल्वार्ड्ट 2017 से 2025 के बीच 21 मैचों की 21 पारियों में 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाते हुए 40.30 की औसत से 806 रन बना चुकी हैं। नाबाद 135 रन उनका शीर्ष स्कोर है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक खेले गए वनडे क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वालों की ओवरऑल सूची में वोल्वार्ड्ट मंधाना, मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के बाद चौथे स्थान पर हैं।