Kolkata Knight Riders: वरुण चक्रवर्ती को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का ट्रंप कार्ड माना जाता रहा है। वरुण ने केकेआर के लिए किए गए अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम में जगह बनाई थी और बड़ी सफलता हासिल की थी, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 से शुरू हुआ उनका खराब फॉर्म आईपीएल में भी देखने को मिल रहा है।
गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ हुए मैच में भी वरुण काफी महंगे रहे थे। हालांकि मैच में कप्तान रहाणे का वरुण का इस्तेमाल पावरप्ले में करना पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को समझ नहीं आया और उन्होंने इस फैसले की आलोचना की है।
इरफान पठान ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, "अंजिक्य रहाणे को आउट-ऑफ-फॉर्म वरुण से पावरप्ले में गेंदबाजी नहीं करानी चाहिए थी। यह गलत फैसला था। एक गेंदबाज के तौर पर आपका आत्मविश्वास बढ़ाने में कप्तान का बड़ा रोल होता है। अगर वह उस समय आपका साथ नहीं देता जब आपको लगता है कि आप बेहतर कर सकते हैं और आपके पास मोमेंटम है, तो यहीं पर नेतृत्व की जरूरत होती है, इसलिए उसे पावरप्ले में गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए थी।"