यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में (यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में )
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में 2 विकेट पर 227 रन बना लिए थे। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरा शतक जड़ा। वहीं, साई सुदर्शन शतक के करीब है।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन आए। बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी की। जायसवाल ने 138 गेंदों पर 2 छक्कों और 16 चौकों की मदद से 102 रन की पारी खेली।
जायसवाल का यह लगातार दूसरा शतक था। जायसवाल की बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है।