New Delhi: नए साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। आइए, खेल जगत की उन मशहूर हस्तियों के बारे में जानते हैं, जो इस साल संन्यास पर विचार कर सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी: 44 साल के माही साल 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। फिलहाल वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ही खेलते नजर आते हैं। माही ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 का खिताब जिताया है। इसके अलावा, धोनी ने बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 आईपीएल खिताब जिताए हैं। फैंस का मानना है कि आईपीएल 2026 उनका आखिरी सीजन हो सकता है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो: पुर्तगाल का यह दिग्गज फुटबॉलर छठी बार फीफा विश्व कप खेलने जा रहा है, इससे पहले उन्होंने संकेत दिए हैं कि वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। 40 वर्षीय रोनाल्डो के नाम 950 से ज्यादा गोल दर्ज हैं।