Sri Lanka Women: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने मंगलवार को फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ 147 रन से जीत हासिल करते हुए एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड दिलाया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए युवा पीढ़ी, खासकर लड़कियों को प्रेरित करने की उनकी क्षमता की सराहना की।
राष्ट्रपति मुर्मू के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट किया गया, "एशियन गेम्स 2026 में महिला टी20 क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतने पर टीम इंडिया के सभी सदस्यों को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई। आपकी ऐतिहासिक जीत ने इन खेलों में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल सुनिश्चित किया और देश का मान बढ़ाया है। आपका शानदार प्रदर्शन, टीम भावना और दृढ़ संकल्प हमारे युवाओं, खासकर हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं।"