पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम की घोषणा, जाकिर हसन को इस खिलाड़ी की जगह मिला म (Image Source: IANS)
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है। ओपनर शदमन इस्लाम मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान सीने में लगी चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
शदमन इस्लाम की जगह पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन को शामिल किया गया है। इसकी पुष्टि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को की।
बीसीबी के एक आधिकारिक बयान में बायजेदुल ने कहा, "मीरपुर में पहले टेस्ट के दौरान कैच लेते समय शदमन के सीने पर चोट लगी थी, जो गंभीर है और उन्हें दर्द हो रहा है। दुर्भाग्य से, वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।"