वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान (WI-W vs ZIM-W: वेस्टइंडीज के खिलाफ 'व्हाइट-बॉल' सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, Chiedza Dhururu और Olinder Chare की वापसी)
WI-W vs ZIM-W: जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू महिला वनडे और टी20 सीरीज के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज चिएद्जा धुरुरु और 19 वर्षीय लेग-स्पिनर ओलिनडर चारे को वापस बुलाया गया है।
16 सदस्यीय टीम की कमान ऑलराउंडर जोसेफिन न्कोमो करेंगी को सौंपी गई है, जिन्होंने अनुभवी मैरी-ऐन मुसोंडा के संन्यास के बाद पूर्णकालिक कप्तान का पद संभाला था। चिएद्जा आखिरी बार इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के दौरे पर राष्ट्रीय टीम के लिए खेली थीं, जबकि युवा लेग-स्पिनर ओलिनडर ने मई में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था।
चयनकर्ताओं ने हाल ही में बुलावायो में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चुनी गई टीम में तीन बदलाव किए हैं। लॉरेन पेमहिवा और लिंडोकुहले माभेरा को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि लॉरीन त्शुमा चोट के कारण नहीं खेलेंगी।