दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) का पहला सेमीफाइनल बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एंक्सीलेंस ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां मुकाबले के तीसरे दिन एक बेहद ही डरावनी घटना घटी। दरअसल, खेल के तीसरे दिन मंगलवार, 01 अगस्त को East Zone के फील्डर सुदीप कुमार घरामी (Sudip Kumar Gharami) शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए।
ये घटना East Zone की दूसरी पारी के 51वें ओवर में घटी। सेंट्रल जोन के लिए ये ओवर हरफनमौला खिलाड़ी अनुकूल रॉय करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर विपक्षी बल्लेबाज़ अरशद खान ने घुटने पर बैठकर लेग साइड की तरफ तेज शॉट मारा।
अरशद के बैट से टकराने के बाद ये बॉल तेजी से शॉर्ट लेग के फील्डर सुदीप कुमार की तरफ गई जिन्हें रिएक्शन के लिए कोई समय नहीं मिला। उन्होंने गेंद से नज़रे हटा ली थी और इसी बीच वो गेंद सीधा उनके कंधे और हेलमेट के बीच फंस गई। सुदीप को चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने दर्द में भी गेंद को नीचे नहीं गिरने दिया।