Advertisement
Advertisement
Advertisement

केएल राहुल संग अपनी बेटी आथिया का नाम जुड़ने पर बोले सुनील शेट्टी

टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के रिलेशनशिप पर अब सुनील शेट्टी की तरफ से रिएक्शन आया है। इंग्लैंड में टीम के लिए बनाए गए बॉयो बबल में भी केएल राहुल और आथिया शेट्टी साथ-साथ

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma July 18, 2021 • 14:14 PM
Cricket Image for Sunil Shetty Talks About Relationship Between Kl Rahul And Athiya Shetty
Cricket Image for Sunil Shetty Talks About Relationship Between Kl Rahul And Athiya Shetty (Image Source: Google)
Advertisement

टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के रिलेशनशिप पर अब सुनील शेट्टी की तरफ से रिएक्शन आया है। हाल ही में एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने इस टॉपिक पर खुलकर बातचीत की और के एल राहुल संग अपनी बेटी आथिया कि छुट्टियों की तस्वीरों के बारे में जवाब दिया है।

सुनील शेट्टी ने जवाब देते हुए कहा, 'आथिया लंदन मे अपने भाई अहान के साथ हैं। दोनों वहां पर छुट्टियां बिताने के लिए गए हुए हैं। बाकी आप उनसे चेक कर सकते हैं।' वहीं जब सुनील शेट्टी से  के एल राहुल और आथिया शेट्टी के रिश्ते पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है वो दोनों साथ में बहुत ही अच्छे लगते हैं।'

Trending


इससे पहले भी सुनील शेट्टी ने आथिया और के एल राहुल के रिश्ते के सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि अब उनके बच्चे बड़े हो गए हैं और वो जिंदगी के फैसले खुद कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से आथिया शेट्टी संग अपने रिश्ते को इंट्रोड्यूस कर दिया है। केएल राहुल ने सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को बीसीसीआई की दिए इंट्रोडक्शन में अपनी गर्लफ्रेंड बताया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KL Rahul (@rahulkl)

ट्रैवलिंग से पहले बीसीसीआई के लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट द्वारा खिलाड़ियों से उनके साथ यात्रा करने वालों के नाम पूछे जाते हैं। इस दौरान खिलाड़ी अपनी पत्नियों और पार्टनर्स को इंट्रोड्यूस करते हैं। केएल राहुल ने बीसीसीआई को अपने पार्टनर के रूप में आथिया शेट्टी का नाम बताया था। इंग्लैंड में टीम के लिए बनाए गए बॉयो बबल में भी केएल राहुल और आथिया शेट्टी साथ-साथ ही हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement