ब्रायडन कार्स RCB के खिलाफ क्यों नहीं खेले, SRH के हेड कोच डेनियल विटोरी ने दी अपडेट (Image Source: Google)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हुए आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में नहीं खेले। मैच के बाद सनराइजर्स के हेड कोच डेनियल विटोरी ने कार्स को लेकर अपडेट देते हुए उनके चोटिल होने की पुष्टि की।
सनराइजर्स को 201 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद बेंगलुरु में करारी हार मिली। आरसीबी ने 15.4 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच के बाद विटोरी ने कहा, “ जब वह नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनके हाथ पर चोट लग गई। ठीक उसी हाथ पर जिससे वह गेंदबाज़ी करते हैं। स्कैन में यह तो साफ हो गया कि हाथ में कोई फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन उसमें काफी सूजन आ गई थी। उन्होंने मैच के लिए तैयार होने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन उनके लिए गेंद को पकड़ पाना मुश्किल हो रहा था।”