आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट से जूझ रहे हैं और शुरुआती मुकाबलों में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक युवा भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को कुछ मैचों के लिए टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।
With Pat Cummins still recovering, Abhishek Sharma is expected to lead Sunrisers Hyderabad in the first few matches of IPL 2026! pic.twitter.com/yq9FISRVfC CRICKETNMORE (cricketnmore) March 16, 2026
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कप्तानी को लेकर हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। ऐसे में भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को शुरुआती मुकाबलों के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि यह जिम्मेदारी पूरे सीजन के लिए नहीं बल्कि सिर्फ शुरुआती कुछ मैचों तक ही सीमित रहने की संभावना है।
दिलचस्प बात यह है कि सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वॉड में कप्तानी का अनुभव रखने वाले कई खिलाड़ी मौजूद हैं। हेनरिक क्लासेन इंटरेशल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की कप्तानी कर चुके हैं, जबकि ट्रैविस हेड भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कुछ मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टैंड-इन कप्तान रहे थे। इसके अलावा ईशान किशन भी झारखंड की टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिला चुके हैं। इसके बावजूद अभिषेक शर्मा का नाम कप्तानी के लिए सबसे आगे बताया जा रहा है।