KKR vs SRH: सनराइज़र्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज़ ब्राइडन कार्स (Brydon Carse) गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। खबरों के अनुसार कार्स प्रैक्टिस सेशन के दौरान हाथ में लगी चोट से अभी तक उबरे नहीं हैं।
कार्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शनिवार (28 मार्च) को खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। उन्हें सीजन के पहले मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान दाएं हाथ में चोट लगी थी।
कार्स की गैरमौजूदगी में पहले मैच में विदेशी गेंदबाजों के तौर पर सनराइजर्स ने डेविड पेन और ईशान मलिंगा को चुना गया। पेन ने अपने इस डेब्यू मैच में तीन ओवर में 2 विकेट लिए थे। कमिंस भी फिलहाल अपनी पीठ की चोट से उबर रहे हैं। हालांकि वह सनराइजर्स की टीम के सथ जुड़े हुए हैं।
From the presser: Brydon Carse unlikely for the #KKRvSRH clash with the hand injury suffered during practice yet to fully heal pic.twitter.com/5wi5bUpBCM
— SunRisers OrangeArmy Official (@srhfansofficial) April 1, 2026