The Hundred 2026, Sunrisers Leeds vs Welsh Fire: द हंड्रेड मेंस 2026 के इस मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स ने वेल्श फायर को एकतरफा अंदाज में 71 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स लीड्स ने 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में वेल्श फायर की टीम 130 रन ही बना सकी।
द हंड्रेड मेंस 2026 का 27वां मुकाबला रविवार (9 अगस्त) को सनराइजर्स लीड्स और वेल्श फायर के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। वेल्श फायर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन सनराइजर्स लीड्स के बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स लीड्स को मिचेल मार्श और रयान रिकेलटन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 गेंदों में 89 रन की तेजतर्रार साझेदारी की। रिकेलटन ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 34 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।