IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कैप्टेंसी छोड़ चुके हैं। धोनी 42 साल के हो गए हैं और मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान थाला की ऐसी कई वीडियो वायरल हुई हैं जिसमें वो लंगड़ाकर चलते नज़र आए। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या IPL 2024 महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर का आखिरी सीजन होगा या फिर वो अगले साल भी सुपर किंग्स की जर्सी में विकेट के पीछे नज़र आएंगे। आपको बता दें कि धोनी के सबसे करीबी दोस्त सुरेश रैना (Suresh Raina) ने इस पर बड़ा बयान दे दिया है।
IPL 2025 भी खेलेंगे थाला
दरअसल, सुरेश रैना ने आईपीएल मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए ये भविष्यवाणी कर दी है कि थाला धोनी आईपीएल 2025 का सीजन भी खेलने वाले हैं। सुरेश रैना से जियो सिनेमा पर लाइव मैच की कमेंट्री के दौरान ये सवाल किया गया था कि क्या धोनी आईपीएल से संन्यास लेने वाले हैं या फि वो अगला सीजन खेलेंगे?