Suryakumar Yadav Hits 150 Sixes For MI: आईपीएल 2026 में दिल्ली के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 51 रन की पारी के दौरान सूर्या मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचते हुए रोहित शर्मा और किरोन पोलार्ड के बाद खास क्लब में शामिल होने वाले वह सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी से एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार ने 36 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
अपनी इस पारी के दौरान ही सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 150 छक्के पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वह रोहित शर्मा और किरोन पोलार्ड के बाद MI के लिए 150 छक्के लगाने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार के नाम अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 116 मैचों की 114 पारियों में 150 छक्के दर्ज हो चुके हैं। इस मामले में पहले स्थान पर टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 238 मैचों में 274 छक्के हैं। वहीं दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज किरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने 211 मैचों में 258 छक्के लगाए हैं।