Cricket Image for The Rule That Causes Ms Dhoni To Go To Csk Not To Mi (MS dhoni CSK)
रोहित शर्मा के बाद आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS dhoni) जिनकी कप्तानी में CSK ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है उनसे जुड़ी एक दिलचस्प बात जिसे बेहद कम लोग जानते हैं। धोनी 2008 से चैन्नई के साथ जुड़े हैं। लेकिन, शुरू में आईपीएल के पहले ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने उन्हें खरीदने का भरसक प्रयास किया था। लेकिन, एक छोटे से नियम ने धोनी को मुंबई में जाने से रोका और उसके बाद इतिहास बदल गया।
आईपीएल ओपन ऑक्शन से पहले एक नया नियम लागू किया गया जिसमें फेमस इंडियन प्लेयर को उनकी लोकल टीम को रिप्रसेंट करने का मौका दिया जाएगा। जिसे आइकॉन स्टेटस नाम दिया गया। इसके पीछे का विचार ये था कि लोगों का अपने लोकल प्लेयर से लगाव होगा जो आईपीएल के भविष्य के लिए बेहतर होगा।



