MI vs GT: तिलक वर्मा ने ठोका तूफानी शतक, मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को दिया 200 रन का लक्ष्य (Image Source: X)
IPL 2026, Gujarat Titans vs Mumbai Indians: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में भारतीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 101 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी के चलते टीम ने 199 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला सोमवार (20 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
टीम को शुरुआती झटके जल्दी लग गए और दानिश मालेवार 2 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि क्विंटन डी कॉक भी 13 रन ही बना सके। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी 15 रन बनाकर पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लौट गए।