आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बना दिया है। क्या इसका रोहित की बल्लेबाजी पर फर्क पड़ेगा? इस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी (Tom Moody) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कप्तानी का अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित के दृष्टिकोण पर कोई असर पड़ने वाला है।
मूडी ने कहा कि, "हम जानते हैं कि रोहित शर्मा क्या करने में सक्षम हैं और एक खिलाड़ी के रूप में वह कितने खतरनाक हैं, जैसा कि उन्होंने अपनी पीठ पर भारतीय शर्ट के साथ प्रदर्शित किया है। मुझे नहीं लगता कि कप्तानी का उनके दृष्टिकोण पर कोई असर पड़ने वाला है। मुझे लगता है कि वह बाहर जाएंगे और अपने ब्रांड का क्रिकेट खेलेंगे। वह बहुत आत्मविश्वासी है और अपने गेम का मालिक है।"
आपको बता दे कि आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ रुपये में हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। इसके बाद हार्दिक को मुंबई का कप्तान नामित किया गया था, जबकि शुभमन गिल को गुजरात टीम का कप्तान बना दिया गया। अपने शुरुआती दिनों में मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए हार्दिक को फेम और भारतीय टीम से खेलने का मौका मिला, लेकिन आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया। बाद में नयी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा और उन्हें कप्तानी सौंपी गई। बतौर कप्तान उन्होंने 2022 का आईपीएल जीता और 2023 में फाइनल तक का सफर तय किया।