एडेन मार्कराम (Aiden Markram) की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa Cricket Team) बीते बुधवार, 04 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के पहले सेमीफाइनल (SA vs NZ) में न्यूजीलैंड से 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं साउथ अफ्रीका के उन तीन बेहद ही अनुभवी खिलाड़ियों के बारे में जो कि वर्ल्ड कप के मंच पर बेहद ही बुरी तरह फ्लॉप हुए।
3. क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock): साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक जिनसे टीम को काफी उम्मीदें थी, वो पूरे टूर्नामेंट में ही अपने बैट से कुछ खास नहीं कर पाए। आलम ये रहा कि क्विंटन डी कॉक ने साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में 8 मैच खेले और सिर्फ 22.62 की औसत और 135.07 की स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में एक ही अर्धशतक लगाया। जान लें कि क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए 110 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं।
2. केशव महाराज (Keshav Maharaj): साउथ अफ्रीका के सीनियर स्पिन गेंदबाज़ केशव महाराज के लिए भी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा। 36 साल के केशव जो कि अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही टीम के लिए योगदान करते हैं, वो टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर 6 मैचों में सिर्फ और सिर्फ 5 विकेट ही निकाल पाए। इस दौरान उन्होंने 8.52 की इकोनॉमी से रन दिए।