Namibia T20I Tri-Series: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से हराया (Namibia T20I Tri-Series: Lhuan-dre Pretorius ने खेली तूफानी पारी, साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से हराया)
Namibia T20I Tri-Series: साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 43 रन से मात दी।
यह त्रिकोणीय सीरीज साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही है। फिलहाल साउथ अफ्रीका 3 में से 2 मैच जीतने के बाद शीर्ष पर है, जबकि नामीबिया 2 में से 1 मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है। जिम्बाब्वे ने 3 में से 2 मैच गंवा दिए हैं। यह टीम तीसरे स्थान पर है।
मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 185 रन बनाए। शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके।