MS Dhoni Video: IPL 2023 सीजन काफी करीब है ऐसे में सभी टीमों ने अपने कैंप लगाकर प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। आईपीएल की सबसे कामियाब टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स भी तैयारियों में जुट चुकी है। इसी बीच CSK ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस धोनी को ट्रोल कर रहे हैं।
जी हां, सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि फैंस का मानना है कि नेट्स और प्रैक्टिस के दौरान लंबे-लंबे छक्के जड़ने वाले MS Dhoni असल मुकाबले में ऐसा नहीं कर पाते। सीएसके द्वारा शेयर किये गए वीडियो में भी धोनी छक्के मारते नज़र आए थे जिसके बाद फैंस ने कमेंट करके धोनी को निशाना बनाया है।
Thala Update!
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 9, 2023
#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/lr5a1c3E6i
एक यूजर ने माही को ट्रोल करते हुए लिखा, 'नेट्स का गॉड वापस आ चुका है।', एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'Dhala नेट्स में सचिन और ब्रैडमैन से भी बड़ा है।' एक यूजर ने तो सेड इमोजी शेयर करके यह तक कहा कि धोनी रियल मैच में नहीं खेलता। एक यूजर ने लिखा, वॉर्निंग- यह सिक्स सिर्फ वीडियो और नेट्स के लिए हैं। ऐसे कई रिएक्शन वीडियो के कमेंट बॉक्स में देखने को मिले हैं।
