तो क्या चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान ना बनाकर गलती कर दी है ? Images (Twitter)
14 मई। आईपीएल 2019 के फाइऩल में सीएसके को मुंबई इंडियंस ने 1 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम चौथी दफा आईपीएल का खिताब जीतने में सफल हो गई है।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी कमाल की रही और जिस तरह से आखिरी ओवर में उन्होंने लसिथ मलिंगा का इस्तमाल कर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई वो एक कुशल कप्तान की निशानी है।
गौरतलब है कि लसिथ मलिंगा ने अपने 3 ओवर में 42 रन खर्च कर दिए थे लेकिन फिर भी आखिरी ओवर में रोहित शर्मा ने अनुभवी लसिथ मलिंगा से कराई और परिणाम मुंबई इंडियंस की ओर पलट दिया।