Bengaluru: Duleep Trophy Semifinal - North Zone vs South Zone (Bengaluru: Duleep Trophy Semifinal - North Zone vs South Zone)
Duleep Trophy Semifinal: साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल-2 पहले ही दिन काफी रोमांचक बन गया है। नॉर्थ जोन को सिर्फ 195 के स्कोर पर समेटने के बाद साउथ जोन ने स्टंप्स तक 2 विकेट खोकर सिर्फ 40 रन बनाए हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ जोन पहली पारी में सिर्फ 195 रन पर सिमट गई। सनथ सांगवान ने कामरान इकबाल के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 18 रन जुटाए। सनथ 10 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद कामरान ने आयुष दोसेजा के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 53 रन जोड़े। आयुष 5 चौकों के साथ 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम को 71 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा, जिसके बाद 95 रन तक 4 विकेट गिर गए। हालांकि, कामरान ने खूंटा जमाए रखा।