आईपीएल 2023 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने कुछ ऐसा किया जो चर्चा का विषय बन गया। साहा को अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की गेंद पर आउट दे दिया गया था लेकिन विकेटकीपर ने DRS तब लिया जब इसको लेने का समय खत्म हो गया था। हालांकि अंपायर ने भी DRS की और इशारा कर दिया।
अर्जुन तेंदुलकर पारी का तीसरा ओवर करने आये। इस ओवर की तीसरी गेंद अर्जुन ने लेग साइड की और शार्ट डाली। वहीं साहा ने भी उसे लेग साइड पर खेलने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए और गेंद सीधे ईशान किशन के कीप्रिंग ग्लव्स में चली गयी। अर्जुन और ईशान दोनों ने अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट कर दिया। रिव्यू लेने को लेकर साहा और शुभमन गिल के बीच लंबी चर्चा हुई जो निर्धारित डीआरएस टाइमर खत्म हो गया था। फिर साहा ने अंपायर को रिव्यू के लिए टी-साइन दिखाया और अंपायर ने भी इसको अपना अप्रूवल दे दिया। इसके बाद थर्ड अंपायर ने साहा को आउट दे दिया। साहा ने 4(7) रन बनाये।
— Surya Sharma (@SuryaSh54265109) April 25, 2023
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने पिच देखी, यह कठिन थी। उन्होंने पिच पर बहुत पानी डाला। परिस्थितियों का बेहतरीन इस्तेमाल करना चाहते हैं। अच्छी शुरुआत करें और देखें कि खेल किस ओर जा रहा है। (पंजाब के खिलाफ मैच पर) इस तरह के खेल होते हैं, हमने कुछ गलतियां की और हमने उसे स्वीकार किया। यह महत्वपूर्ण है कि आप उस स्थिति से कैसे वापस आते हैं, यह महत्वपूर्ण है। हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई और उम्मीद है कि हम चीजों को बदल सकते हैं। हमने 2 बदलाव किये हैं - ऋतिक शौकीन की जगह कुमार कार्तिकेय खेलने जा रहे हैं। जोफ्रा की तबीयत ठीक नहीं है। रिले मेरेडिथ की वापसी हुई है।"