दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर Ashutosh Sharma को इंग्लैंड से आया बुलावा, इस टीम के लिए खेलेंगे वनडे कप (Image Source: Google)
भारत के अनकैप्ड बैटिंग ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) ने वन-डे कप के आगामी सीज़न के लिए हैम्पशायर के लिए खेलते हुए नजर आए आएंगे। हैम्पशायर काउंटी क्लब ने सोमवार (20 जुलाई) को इसकी घोषणा की।
27 साल के आशुतोष आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। यह फ़्रैंचाइज़ी जीएमआर ग्रुप की है, जिसके पास हैम्पशायर टीम का मालिकाना हक भी है। पिछले दो आईपीएल सीज़न में, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 350 से ज़्यादा रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 170 और औसत 31.25 रहा है।
“हम आशुतोष को वन-डे कप के लिए साइन करके बहुत खुश हैं। वह बहुत काबिल खिलाड़ी हैं और हाल ही में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा खेले हैं, इसलिए उन्हें पता है कि ऊंचे स्तर पर कैसा प्रदर्शन करना होता है।