मुंबई , 17 मई| पूर्व भारतीय प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि गेंद को चमकाने के लिए वह किसी भी तरह की बाहरी चीजों के इस्तेमाल के खिलाफ हैं। कोविड-19 के कारण पूरे विश्व में क्रिकेट रुकी हुई है और इसकी वापसी को लेकर कोई वक्त निश्चित भी नहीं है लेकिन वापसी के समय क्रिकेट में होने वाले बदलावों की चर्चा जोरों पर है जिसमें से गेंद पर सलाइवा और पसीने के इस्तेमाल को रोकना भी शामिल है।
प्रसाद ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, " नियम कहते हैं कि आप गेंद को चमकाने के लिए अतिरिक्त चीजों का इस्तेमाल नहीं कर सकते। अगर आप ऐसा करने की कोशिश करते हैं तो आप गेंद को चमकाने के लिए बाहरी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तब यह बॉटलकैप का उपयोग करने या किसी अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को लेने से बहुत अलग नहीं है क्योंकि इन दोनों कृत्यों का उद्देश्य गेंद में फेरबदल करना है।"
उन्होंने कहा, " इसलिए मैं गेंद को अधिक चमक लाने के लिए बाहरी स्रोतों का उपयोग करने के इस प्रस्ताव के पूरी तरह से खिलाफ हूं। कानून यह भी स्पष्ट रूप से कहता है कि हम पसीने और लार जैसे केवल आंतरिक स्रोतों का उपयोग कर सकते हैं।"