IPL 2026 Orange Cap: राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की औऱ इसके साथ ही इतिहास रच दिया। सूर्यवंशी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.3 की स्ट्राईक रेट से 776 रन बनाए, जिसमें 5 अर्दसतक और 1 शतक जड़ा।
सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 15 साल 65 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप अपने नाम की है। उन्होंने इस लिस्ट में साईं सुदर्शन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 23 साल 231 दिन की उम्र में ऑरैंज कैप जीत थी।
बता दें कि सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन उन्हें टक्कर दे रहे थे। लेकिन रविवार (31 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल में दोनों फ्लॉप रहे और इसके साथ ही ऑरेंज कैप सूर्यवंशी के नाम हो गई है। गिल ने इस सीजन 16 पारियों में 732 रन और सुदर्शन ने 17 पारियों में 722 रन बनाए।
The early exits of Gill and Sudharsan confirm the Orange Cap for 15-year-old Vaibhav Sooryavanshi. pic.twitter.com/KUFO59dIW9
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 31, 2026