India Probable Playing XI For 2nd T20I Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 04 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।
संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। आलम ये है कि उन्होंने पिछली तीन T20I इनिंग में सिर्फ 6 रन जोड़े हैं। ऐसे में ये संभव है कि अब उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया जाए।
याद दिला दें कि 15 साल के वैभव IPL19 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 मैचों में 48.50 की औसत से 776 रन ठोके थे। इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में वैभव के नाम 34 मैचों में 220.44 की स्ट्राइक रेट से 1,477 रन दर्ज हैं।