Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 15 साल की थोड़ी उम्र में बड़ा नाम कमा लिया है। आज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि क्रिकेट खेलने वाले कई दूसरे देशों में भी उनके फैन है। आलम ये है कि अब तो फीमेल फैन भी वैभव सूर्यवंशी से मिलने के लिए उत्साहित दिखती हैं। वेलिंगटन टी20 (NZ vs IND 3rd T20) के बाद भी ऐसा ही देखने को मिला। यहां वैभव को एक फीमेल फैन ने किसी बड़ी बहन की तरह प्यार दिया।
ये घटना भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 के बाद देखने को मिली। वैभव सूर्यवंशी स्टैंड्स में बैठे फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे। इसी बीच एक फीमेल फैन ने वैभव का ध्यान आकर्षित किया। वो बोलीं, "हेलो वैभव, हम भी बलिया से हैं। तुम ठीक हो। गर्म पानी पीना। ठंडा मत पीना। यहां ठंड है।"
इसके बाद फीमेल फैन ने वैभव सूर्यवंशी को एक बड़ी बहन की तरह प्यार दिया और उन्हें आशीर्वाद देते हुए फोटो खिंचवाई। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो। ये पूरे 31 सेकंड का वीडियो है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।