IPL 2026: Virat Kohli ने 37 साल की उम्र में बनाया कमाल रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे (Image Source: X.com/Twitter)
PBKS vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार (17 मई) को पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 37 गेंदों में 58 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के साथ की कोहली ने कई खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।
तेंदुलकर को पछाड़ा
37 वर्षीय कोहली के आईपीएल 2026 में 13 पारियों के बाद 542 रन हो गए हैं। आईपीएल में 35 साल से सबसे ज्यादा बार सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीसरी बार ऐसा कर के सचिन तेंदुलकर और फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ा।