Tim David Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2026 (IPL 2026) टूर्नामेंट के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। गौरतलब है कि इसी बीच RCB कैंप से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक फैन गर्ल टिम डेविड के मॉन्स्टर सिक्स से बाल बाल चोटिल होने से बचती नज़र आई है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 22 सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि टिम डेविड नेट्स में बैटिंग करते हुए एक बेहद ही ताकतवर छक्का लगाते हैं। यहां टिम डेविड के बैट से टकराने के बाद गेंद हवा में ट्रेवल करते हुए और सीधा स्टैंड में गिरती है। इसी बीच स्टैंड्स में बैठी एक फैन गर्ल बॉल को अपनी तरफ आता देख खतरे को भांप लेती है और तुरंत वहां से उठकर दूसरी तरफ चली जाती है।
गौर करें कि ये बॉल वहां पर गिरती है, जहां से फैन गर्ल उठी थी। यानी वो वहां से नहीं उठती तो उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। राहत की बात ये रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि RCB ने इस ताकतवर बल्लेबाज़ को पूरे 3 करोड़ में रिटेन किया है।