Ali Khan Bouncer Video: यूएसए के तेज गेंदबाज़ अली खान (Ali Khan) ने कनाडा सुपर 60 (Canada Super 60) के सेमीफाइनल-1 में एक बेहद खतरनाक बाउंसर फेंकी। उनकी ये बॉल पिच से टकराने के बाद विकेटकीपर के भी हाथ नहीं आई और हवा में उड़ते हुए सीधा बाउंड्री के बाहर गिरी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ये घटना Toronto Sixers की पारी के 9वें ओवर में देखने को मिली। Mississauga Masters के लिए अली खान अपना दूसरा ओवर करने आए थे जिसकी चौथी गेंद पर उन्होंने कीरोन पोलार्ड को सरप्राइज करने के लिए जोरदार बाउंसर फेंका। उन्होंने काफी ताकत से पिच पर बॉल को पटका था, जो कि विकेटकीपर तक को चमका दे गई और बेहद ही लंबा उछाल लेकर बाउंड्री के बाहर गिरी।
FanCode ने खुद अली खान के बाउंसर का वीडियो अपने एक्स अकाउंट से साझा किया है। आप वो नीचे देख सकते हो। अली की गेंद को अंपायर ने वाइड घोषित किया और इसके साथ विपक्षी टीम को बाई के चार रन भी दिए। यानी अली की अवैध गेंद पर विपक्षी टीम को पूरे 5 रन मिल गए। गौर करें क्रिकेट के नियमों के अनुसार छह रन तभी दिए जाते हैं, तब बॉल बैट से लगकर बाउंड्री के बाहर गिरी हो।