Brandon McMullen Catch Video: स्कॉटलैंड के 26 साल के ऑलराउंडर ब्रैंडन मैकमुलेन (Brandon McMullen) शनिवार, 07 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के मुकाबले में अपनी बैटिंग और बॉलिंग से तो कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दौरान एक ऐसा कैच पकड़ा जिसने फैंस का दिल बना दिया। गौरतलब है कि मैकमुलेन के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ब्रैंडन मैकमुलेन का ये कैच वेस्टइंडीज की इनिंग के 19वें ओवर में देखने को मिला। स्कॉटलैंड के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ सफयान शरीफ करने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवाई शॉट खेला।
ये एक फुल टॉस बॉल था, हालांकि इसके बावजूद शिमरोन हेटमायर यहां गेंद को अपने बैट से मिडिल नहीं कर पाए थे। इन सब के बावजूद एक समय ऐसा लग रहा था कि स्कॉटलैंड का कोई भी फील्डर बॉल को रोक नहीं पाएगा और शिमरोन हेटमायर को बाउंड्री मिल जाएगी, लेकिन तभी ब्रैंडन मैकमुलेन ने करिश्मे को अंजाम दिया और अपनी बाईं और डाइव करके एक बेहद ही हैरतअंगेच कैच पकड़ा।