Glenn Phillips Running Video: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) मैदान पर फैंस का खूब मनोरंजन करते हैं। ये खिलाड़ी बेहद खतरनाक बल्लेबाज़ ही नहीं, बल्कि काबिल फील्डर और गजब का बॉलर भी है। हालांकि इस बार ग्लेन फिलिप्स ने अपनी बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग से नहीं बल्कि रनिंग (Glenn Phillips Running) से फैंस का दिल जीता है।
जी हां, ऐसा ही है। सोशल मीडिया ग्लेन फिलिप्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी स्प्रिंटर की तरह रन दौड़ते नजर आए हैं। ये घटना न्यूजीलैंड टीम की इनिंग की आखिरी गेंद पर घटी। पैट कमिंस ये ओवर कर रहे थे। इसी बीच जैसे ही उन्होंने आखिरी गेंद फेंकने के दौड़ना शुरू किया तभी फिलिप्स एक घुटने पर बैठे नजर आए।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 से पहले चमकी सरफराज खान की किस्मत, KKR में हो सकती है सरप्राइज एंट्री
Glenn Phillips with the biggest “run the first one hard” ever pic.twitter.com/dheGLvTBh7
— Daniel Cooke (@DanielCooke5) February 21, 2024