Harry Brook Vs Arshdeep Singh Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd T20) बीते शनिवार, 04 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां इंग्लिश कैप्टन हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने बेहद ही तूफानी बैटिंग की और 15 गेंदों पर 260 की स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। इसी बीच उन्होंने अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को 5 गेंदों पर 26 रन ठोके जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना इंग्लैंड की इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। यहां अर्शदीप सिंह अपने कोटे का दूसरा ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर जैकब बेथेल ने एक रन लेकर हैरी ब्रूक को स्ट्राइक दे दी। इसके बाद ही मैनचेस्टर में हैरी ब्रूक का तूफान देखने को मिला।
उन्होंने अर्शदीप सिंह की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका छक्का और फिर तो अगली तीन गेंदों पर एक के बाद एक लगातार तीन छक्के लगा दिए। तो कुल मिलाकर इस ओवर में अर्शदीप ने पूरे 27 रन दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।