Heinrich Klaasen Reversse Hit Six Video: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के विस्फोटक बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने बीते बुधवार, 29 अप्रैल आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामने बेहद ही तूफानी बैटिंग की और 30 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के ठोककर नाबाद 65 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने लेफ्टी बैटर बनकर MI के स्पिन गेंदबाज़ अल्लाह गजनफर (Allah Ghazanfar) को गज़ब का छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
हेनरिक क्लासेन का ये सिक्स सनराइजर्स की इनिंग के 16वें ओवर में देखने को मिला। यहां 20 साल के अल्लाह गजनफर मुंबई इंडियंस के लिए अपने कोटे का आखिरी ओवर करने आए थे जिसकी चौथी गेंद उन्होंने स्टंप्स को टारगेट करते हुए डिलीवर की।
दूसरी तरफ क्लासेन उनकी ऐसी ही किसी गेंद का इंतज़ार कर रहे थे, जिन्होंने ये गेंद देखते ही अपना स्टांस (लेफ्टी बन गए) बदल लिया और घुटने पर बैठकर रिवर्स हिट करके बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से छक्का मारा। उनका ये शॉट देखकर SRH के खेमे में खुशी से लहर दौड़ उठी, वहीं कमेंटर्स भी हैरान रह गए। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से हेनरिक क्लासेन के इस सिक्स का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।