Khurram Shahzad Bowled Mominul Haque Video: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (BAN vs PAK 2nd Test) सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ खुर्रम शहज़ाद (Khurram Shahzad) ने एक बेहद ही जबरदस्त इनस्विंगर डिलीवर की और मोमिनुल हक (Mominul Haque) को बोल्ड करके आउट किया। गौरतलब है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना बांग्लादेश टीम की पहली इनिंग के 16वें ओवर में घटी। यहां खुर्रम शहज़ाद दिन का अपना चौथा ओवर डालने आए थे जिसकी आखिरी गेंद उन्होंने एक सरप्राइज इनस्विंगर डाली। खुर्रम का ये बॉल ऑफ साइड में गुड लेंथ पर फेंका गया था जो कि पिच से टकराने के बाद बिजली की तेजी से बल्लेबाज़ को अंदर की तरफ आया।
इतना ही था कि बांग्लादेशी बल्लेबाज़ मोमिनुल हक के तो तोते ही उड़ गए और वो पूरी तरह चकमा खाकर बोल्ड हो बैठे। वो 41 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरी तरफ खबर लिखे जाने तक खुर्रम शहज़ाद ने 7 ओवर गेंदबाज़ी की ली है और उन्होंने बांग्लादेश को 34 रन देकर एक विकेट लिया है। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।