IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें ग्राउंड सिक्योरिटी के कर्मी एक फैन को मैदान पर घसीटते नज़र आए हैं। यहां मोहम्मद शमी फैन को बचाते हैं। यही वजह है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, दिल्ली टेस्ट के दौरान एक जबरा फैन खिलाड़ियों को पास से देखने की इच्छा के साथ ग्राउंड के अंदर घुस आया था। इस फैन ने ग्राउंड सिक्योरिटी को लगभग चकमा दे दिया था, लेकिन इसके बाद वह पकड़ा गया। सिक्योरिटी के एक शख्स ने फैन को पकड़कर बाहर ले जाने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी बहुत झड़प भी देखने को मिली। हालांकि सिक्योरिटी के लोगों ने फैन पर काबू पाया।
मैदान में घुसे फैन की गार्ड ने की पिटाई फिर शमी ने दिखाया बड़ा दिल#INDvAUS #Shami #CricketTwitter #DelhiTest pic.twitter.com/Uia7mxZd8s
— Akhil Gupta (@Guptastats92) February 17, 2023
यहां जबरा फैन आसानी से मैदान के बाहर जाने को तैयार नहीं था, जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड्स को जबरदस्ती करनी पड़ी। इसी दौरान वह उसे मैदान के बाहर ले जाने की कोशिश में मैदान पर घसीटते भी दिखे। जहां एक तरफ सभी खिलाड़ी यह होता दूर से देख रहे थे, वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद शमी ने बड़ा दिल दिखाया और सिक्योरिटी को ऐसा करने से मना किया। शमी के कहने के बाद सिक्योरिटी के लोग फैन को आराम से मैदान के बाहर लेकर गए।