MS Dhoni And MS Dhoni Video: क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसी घटनाएं घटती है जो कि फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और मोहित शर्मा (Mohit Sharma) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मोहित शर्मा धोनी के सम्मान में अपना कैप उतारते नज़र आए हैं।
मोहित शर्मा ने जीता दिल
ये घटना चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद घटी। सुपर किंग्स मैच जीत चुकी थी जिसके बाद सभी खिलाड़ी विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे थे। इसी बीच जैसे ही मोहित शर्मा ने एमएस धोनी को देखा उन्होंने तुरंत अपना कैप उतार लिया। कैप उतारने के बाद ही उन्होंने धोनी से हाथ मिलाया और फिर उनसे गले मिले।
Mohit Sharma removing the cap and showed respect to his former Captain MS Dhoni.
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 28, 2024
- A beautiful video. pic.twitter.com/lJBj5SuILR