महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। 41 वर्षीय थाला धोनी भी टूर्नामेंट में अपने पुराने रंग में नज़र आए हैं। MS Dhoni के फैंस या कहें पूरा हिन्दुस्तान यही चाहता है कि धोनी मैदान पर अपनी चतुराई, विकेटकीपिंग, और बल्लेबाज़ी से फैंस का हमेशा ही मनोरंजन करते रहे, लेकिन इसी बीच धोनी के एक फैन पेज ने माही का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर आपका दिल भी टूट जाएगा।
जी हां, महेंद्र सिंह धोनी 11 सेकेंड के इस वीडियो में लंगड़ाते हुए नज़र आए। दरअसल, Dhoni Era नाम के एक फैन पेज ने माही का यह वीडियो शेयर करके उनकी रनिंग की तुलना की है। धोनी घुटने की चोट से परेशान हैं जिस वजह से वह 22 गज की पट्टी के बीच अपनी पुरानी रफ्तार में दौड़ते नहीं दिखे हैं। फैंस ने इस वीडियो पर रिएक्ट करके लिखा, 'हमें धोनी को खेलता देखना काफी पसंद है, लेकिन समय आ चुका है जब हमें धोनी को अलविदा कहना पड़ेगा।'
आईपीएल 2023 के दौरान भी कई मुकाबलों में धोनी दौड़ते और फील्डिंग करते समय दर्द में नज़र आए। हालांकि सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उनकी इंजरी पर अपडेट देकर यह कहा था कि वह टूर्नामेंट के सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे और उन्होंने अपनी इंजरी से संबंधित कोई भी जानकारी फ्रेंचाइजी को नहीं दी है।
Dhoni playing for his fans @MSDhoni #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/hiwlfUMDXd
— (@TheDhoniEra) May 13, 2023