Mukesh Kumar Bowled Rajat Patidar Video: सेंट्रल जोन (Central Zone) के कैप्टन रजत पाटीदार (Rajat Patidar) रविवार, 30 अगस्त को दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) के पहले सेमीफाइनल के पहले दिन 41 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और महज़ 12 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट ईस्ट जोन (East Zone) के तेज गेंदबाज़ मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने हासिल किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना Central Zone की पारी के 27वें ओवर में घटी। East Zone के लिए यहां मुकेश कुमार गेंदबाज़ी करने आए थे जो कि उनके लिए दिन का छठा ओवर ही था। इसी की पांचवीं गेंद पर उन्होंने रजत पाटीदार को एक बाउंसर से सरप्राइज किया। उन्होंने ये गेंद ऑफ साइड में फेंका था जिस पर रजत पाटीदार अधूरे मन से पुल शॉट खेलते हुए गलती कर बैठे।
इसके बाद होना क्या था। मुकेश की गेंद सीधा पाटीदार के बैट के निचले हिस्से से टकराई और फिर उसने स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स जमीन पर गिरा दिए। तो ऐसे रजत पाटीदार की पारी पर विराम लगा और वो 41 गेंदों पर 12 रन करके पवेलियन लौटे। आप रजत पाटीदार के आउट होने का वीडियो नीचे देख सकते हो।