Shimron Hetmyer Unlucky Run Out Video: वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) लखनऊ टी20 (IND vs WI 1st T20) में महज़ 2 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अनलकी ढंक से रनआउट होकर अपना विकेट खोना पड़ा। इसी के साथ हेटमायर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उनके Unlucky Run Out का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हेटमायर को किस्मत से मिला धोखा: ये घटना वेस्टइंडीज के पावरप्ले के आखिरी ओवर में घटी। टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिनकी दूसरी गेंद पर शाई होप ने सामने की तरफ शॉट मारा। यहां अक्षर पटेल ने बाईं ओर कूदकर गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो उनके हाथ से टकराकर थोड़ा दूर चली गई।
यहां पर ही कैरेबियन बल्लेबाज़ों ने गलती की और वो 1 रन चुराने के लिए दौड़ पड़े। इसी बीच भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कवर की तरफ से दौड़ लगाई और जल्दी से गेंद को पकड़कर विकेटकीपर एंड पर थ्रो किया। इस तरफ हेटमायर दौड़ रहे थे, जिन्होंने खुद को बचाने के लिए शानदार डाइव किया। यहां पर ही उन्हें किस्मत से धोखा मिला। दरअसल, जब विकेटकीपर संजू सैमसन ने स्टंप्स उड़ाए तब हेटमायर का बैट लाइन के अंदर तो था, लेकिन वो जमीन से ऊपर उठा हुआ था। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो