Temba Buvuma and Wiaan Mulder Video: साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर वियान मुल्डर (Wiaan Mulder) ने डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) के पहले दिन शानदार गेंदबाज़ी की और 27 ओवर में 68 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट चटकाए। वो डरबन टेस्ट में विकेटों का पंजा खोल सकते थे, लेकिन उन्हें एक अहम मौके पर कैप्टन टेम्बा बावुमा (Temba Buvuma) का साथ नहीं मिला। इस कारण उनके हाथों से निक मैडिन्सन का बड़ा विकेट निकल गया।
बवुमा ने तोड़ा मुल्डर का दिल: ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के चौथे ओवर में घटी। साउथ अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर विपक्षी टीम के सालमी बल्लेबाज़ निक मैडिन्सन को फंसा लिया था। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद काफी आगे डिलीवर की थी जो कि मैडिन्सन को चकमा देकर सीधा उनके पैड से टकराई।
यहां वियान मुल्डर जोश से भर उठे और उन्होंने अंपायर से आउट के लिए जोरदार अपील कर दी। हालांकि ग्राउंड अंपायर ने उनकी अपील को ठुकरा दिया। ऐसे में मुल्डर ने कैप्टन बावुमा की तरफ देखा और उनसे रिव्यू लेने को कहा। यहां बावुमा भी DRS लेने को राज़ी नहीं हुए। वो दो आवाज़ के कारण शक कर रहे थे और उन्होंने रिव्यू नहीं लिया।