Yash Thakur vs Vaibhav Sooryavanshi: ईशान किशन (Ishan Kishan) की कैप्टेंसी वाली ईस्ट जोन (East Zone) की टीम ने दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) के पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन (Central Zone) की टीम को 4 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। गौरतलब है कि इस मुकाबले के बीच टीम इंडिया के दो युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और यश ठाकुर (Yash Thakur) के बीच एक जबरदस्त मिनी बैटल देखने को मिली जिसकी आखिरी हंसी सेंट्रल जोन के तेज गेंदबाज़ यश ठाकुर ने हंसी।
यश ने वैभव को दिखाया आईना: ये घटना East Zone की दूसरी पारी के 14वें ओवर में घटी। Central Zone के लिए यश ठाकुर गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्हें सामने देखकर वैभव सूर्यवंशी बेहद ही आक्रमक हो गए। उन्होंने यश को पहली गेंद से टारगेट किया और शुरुआती चार गेंदों पर चौके-छक्के की बारिश करके 18 रन ठोके दिए।
इसके बाद ही यश ठाकुर ने आखिरी दों गेंदों पर जबरदस्त वापसी की। उन्होंने पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं दिया और फिर आखिरी गेंद को वैभव के शरीर की लाइन पर डिलीवर करके उन्हें फंसाया। इस गेंद पर वैभव एक बार फिर बड़ा शॉट मारने गए और गेंद को मिस टाइम करके हवा में उड़ा बैठे। इसका फायदा रजत पाटीदार ने उठाया और मिड विकेट से पीछे की तरफ भागते हुए हैरतअंगेज कैच पकड़ा।