West Indies Updated T20I Squad Vs India: भारत-वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार, 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs WI T20 Series) खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला (IND vs WI 1st T20) लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले मेहमान टीम ने अपनी स्क्वाड में एक तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ को जोड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, वेस्टइंडीज ने अपनी टी20 स्क्वाड में अचानक से अमीर जंगू को जगह दी है। उन्हें चोटिल विकेटकीपर खिलाड़ी ज्वेल एंड्रयू के कवर के तौर पर टीम में जगह मिली है। एंड्रयू को शनिवार को भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे ODI के दौरान उंगली में चोट लगी थी।
क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने खुद सोमवार, 05 अक्टूबर को इस खबर की जानकारी दी। उन्होंने ज्वेल एंड्रयू की चोट पर भी अपडेट दी। वो अपने आधिकारिक बयान में बोले, "मेडिकल टीम उनकी (ज्वेल एंड्रयू) की चोट की लगातार निगरानी और जांच कर रही है। वो भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं।"