IPL 2026: Rohit Sharma की कब होगी वापसी? Hardik Pandya ने फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट (Image Source: Google)
Rohit Sharma Injury Update: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए रोहित शर्मा की वापसी का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने उनकी फिटनेस को लेकर अहम जानकारी दी है।
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस समय चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं और उनकी वापसी को लेकर फैंस लगातार इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब उनकी फिटनेस को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने यह साफ कर दिया है कि उनकी वापसी में अभी थोड़ा वक्त और लग सकता है।
दरअसल, मुंबई इंडियंस का सामना आईपीएल 2026 के 41वे मुकाबले में बुधवार (29 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है, लेकिन इस मुकाबले में भी रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं हैं। यह लगातार चौथा मैच था जब वो प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।